जल्द शुरू होगा ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक

चेन्नई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। विजय देवराकोंडा अभिनीत तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ जल्द ही कई भाषाओं में बनाई जाएगी। यह फिल्म देवदास की कहानी का आधुनिक स्वरूप में चित्रण है।

चेन्नई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। विजय देवराकोंडा अभिनीत तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ जल्द ही कई भाषाओं में बनाई जाएगी। यह फिल्म देवदास की कहानी का आधुनिक स्वरूप में चित्रण है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “रीमेक के अधिकार अभी तक नहीं बेचे गए हैं, लेकिन कई भाषाओं में रीमेक बनाने को लेकर बातचीत हो रही है और इसमें हिंदी भी शामिल है। अगर फिल्म का हिंदी रीमेक होता है तो निर्देशक इसका निर्देशन एक बार फिर करने के लिए उत्सुक हैं।”

‘अर्जुन रेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

बाजार समीक्षक त्रिनाथ के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में पहले सप्ताह में 31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, “ये आंकड़ें वास्तव में असाधारण हैं। फिल्म ने दुनियाभर में रिलीज के पहले सप्ताह में 31 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली है। फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रक्रिया कि लिए धन्यवाद। उम्मीद है कि फिल्म 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी।”

संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म में शालिनी पांडे और राहुल रामाकृष्णा भी हैं।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेता धनुष ने फिल्म के तमिल रीमेक के अधिकार खरीद लिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493