मुंबई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिवानी चक्रवर्ती का कहना है कि वह टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ में अपने किरदार रेखा की तरह वास्तविक जीवन में भी गहनों की शौकीन हैं।
शिवानी ने अपने बयान में कहा, “मैं रेखा (शो में उनके चरित्र का नाम) की तरह वास्तविक जीवन में भी गहनों की शौकीन हूं। मुझे झुमकों का बेहद शौक है। रेखा का किरदार निभाना मजेदार है क्योंकि वह लालची और झक्की है। मैं भी हंसी-मजाक करने वाली शख्स हूं, जिसे लोगों को हमेशा हंसाना पसंद है।”
उन्होंने कहा कि उनका किरदार बहुत प्यारा है। दूसरों की तरह वह भी अमीर बनना चाहती है। अन्य बीवियों की तरह वह भी अपने पति को अपने लिए खड़ा होने, पैसे कमाने, अपने पिता की मदद करने और समाज में इज्जत कमाने के लिए प्रेरित करती है।
शिवानी ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘एक थी नायिका’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे टीवी शो में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
‘निमकी मुखिया’ का प्रसारण स्टार भारत चैनल पर होता है।
dharmpath.com dharmpath