मुंबई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री व निर्माता भैरवी रायचूर ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी’ जैसे स्टंट आधारित शो में भाग लेना चाहती हैं, ताकि जिन चीजों से उन्हें डर लगता है, उन पर वह जीत हासिल कर सकें।

भैरवी ने एक बयान में कहा, “मैं ‘फियर फैक्टर’ करना पसंद करूंगी। मुझे रोमांच पसंद है। हालांकि, मुझे कॉक्रोच तक से डर लगता है। मुझे नहीं पता कि मैं ऐसे शो में कैसे शामिल हो पाऊंगी, लेकिन मैं यह करना चाहती हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “.. लेकिन मैं वास्तव में अपने डर पर जीत हासिल करना चाहती हूं। मैं ‘फियर फैक्टर’ में भाग लेना पसंद करूंगी।”
‘चाल-शह और मात’, ‘लौट आओ तृषा’ और ‘सतरंगी ससुराल’ जैसे टीवी शो का निर्माण कर चुकीं भैरवी फिलहाल स्टार प्लस के शो ‘क्या कसूर है अमला का?’ का निर्माण कर रही हैं।
वह ‘हम पांच’, ‘बालिका वधू’ और ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे शो में अभिनय भी कर चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath