करण ग्रोवर संग काम करना सम्मान की बात : ली चार्ल्स

मुंबई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘ब्रदरहुड’, ‘ड्रैकुला अनटोल्ड’, ‘फाइनल स्कोर’ और ‘एक्सीडेंट मैन’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके ली चार्ल्स का कहना है कि बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ काम करना सम्मान की बात है।

चार्ल्स ने करण के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह नाक में नोज पिन पहने नजर आ रहे हैं।

किक बॉक्सिंग चैंपियन चार्ल्स ने कहा, “करण सिंह ग्रोवर के साथ काम करना सम्मान की बात है। वे एक बेहतरीन और मजेदार कलाकार हैं। हमने शानदार ढंग से दृश्य फिल्माया। फिर से धन्यवाद और शूटिंग के शेष हिस्सों के लिए शुभकामनाएं।”

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए करण ने ट्विटर पर लिखा, “मेरे भाई ली चार्ल्स हमारी भावनाएं एक जैसी है। मुझे खुशी है कि हमने साथ काम किया। तुम्हारा प्यारा गुलाबी चेहरा याद आ रहा है। जल्द ही फिर मिलेंगे!”

करण इन दिनों आगामी थ्रिलर फिल्म ‘फिरकी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अंकुश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म में जैकी श्रॉफ, के . के. मेनन, नील नितिन मुकेश और संदीपा धर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493