परम सिंह ने समुद्र तट की सफाई का आग्रह किया

मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता परम सिंह ने लोगों से भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के बाद मुंबई तटों को साफ करने का आग्रह किया है।

‘गुलाम’ में रंगीला की भूमिका और ‘साड्डा हक’ में रणवीर सिंह शेखावट की भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले परम सिंह का मानना है कि हर व्यक्ति बदलाव ला सकता है।

परम ने कहा, “जिस तरह हम गणेश चतुर्थी का त्योहार इतने धूमधाम से मनाते हैं, तो यह भी हमारा कर्तव्य बनता है कि भगवान गणपति की मूर्ति के विसर्जन बाद समुद्र तटों की सफाई भी करें और इसे साफ करने में मदद करें। यह हमारा शहर है और हर व्यक्ति बदलाव ला सकता है। मैं लोगों से कदम उठाने और पहल का हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं।”

उन्होंने कहा, “शिकायत करने के बजाय, हमें प्रकृति का सम्मान करना चाहिए और समुद्र तटों को साफ करने के लिए आगे आना चाहिए। दुनिया के जिम्मेदार नागरिक होने के कारण हमें पर्यावरण को संरक्षित करने की आवश्यकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493