लखनऊ मेट्रो में पहले ही दिन तकनीकी गड़बड़ी (लीड-1)

लखनऊ, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। लखनऊ मेट्रो में बुधवार सुबह सफर के पहले ही दिन तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते मेट्रो की उद्घाटन यात्रा का हिस्सा बने कई यात्री मवैया और दुर्गापुरी स्टेशन के बीच एक घंटे से भी ज्यादा समय तक फंसे रहे।

लखनऊ, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। लखनऊ मेट्रो में बुधवार सुबह सफर के पहले ही दिन तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते मेट्रो की उद्घाटन यात्रा का हिस्सा बने कई यात्री मवैया और दुर्गापुरी स्टेशन के बीच एक घंटे से भी ज्यादा समय तक फंसे रहे।

लखनऊ मेट्रे रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) के अधिकारियों ने यात्रा सेवा में रुकावट की बात स्वीकर की और कहा कि सभी यात्री सुरक्षित थे और बाद में उन्हें एक अन्य मेट्रो से उन्हें आगे की यात्रा पर रवाना किया गया।

ट्रेन के आपातकालीन दरवाजे खुल गए और फंसे हुए महिलाओं व बच्चों सहित सभी यात्रियों को निकालने के लिए एक सीढ़ी जुड़ी हुई थी।

यह रुकावट ट्रैक्शन पंप में गड़बड़ी के चलते आई।

जहां कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें मेट्रो में सवारी करना अच्छा लगा, वहीं कई यात्रियों ने अपनी आगे की ट्रेनों के छूट जाने और कुछ यात्रियों ने गेट नहीं खुलने के कारण कोच में फंसे रहने से निराशा जताई।

सुबह करीब 6.40 बजे तकनीकी गड़बड़ी से यात्रा में रुकावट आ गई। कई स्कूल जाने वाले बच्चे भी मेट्रो ट्रेन के अंदर फंसे रहे।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ मेट्रो रेल के पहले चरण का उद्घाटन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493