रियो में ओलम्पिक खेलों के आयोजन लिए रिश्वत दी गई थी : ब्राजील

रियो डी जनेरियो, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील की ओलम्पिक समिति के चेयरमैन ने पिछले साल रियो डी जनेरियो में ओलम्पिक खेलों के आयोजन के लिए रिश्वत दी थी। अभियोजन पक्ष ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अभियोजक फैबियाना श्नाइडर ने कहा कि कार्लोस आर्तुर नुजमान ने इसके लिए ब्राजील के व्यापार जगत के दिग्गजों, राजनेताओं को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के सदस्यों से मिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

पुलिस ने नुजमान से इस मामले में पूछताछ की और एटार्नी जनरल के कार्यालय ने अदालत से नुजमान की संपत्ति और पासपोर्ट को जब्त करने के लिए कहा।

फैबियाना ने कहा, “इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि नुजमान ने रियो डी जनेरियो की उम्मीदवारी के समर्थन के लिए लोगों को समझाया था। ओलंपिक की भ्रष्ट कार्रवाइयों के लिए खेलों का उपयोग ट्रम्पोलिन के रूप में किया गया था।”

फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले की जांच की गई। जांच में रियो डी जनेरियो के पूर्व गवर्नर सर्जियो कबराल भी मामले में शामिल पाए गए। वह भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत पहले से ही जेल की सजा काट रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493