मिशलिन ने ‘पायलट स्पोर्ट4’ टायर्स लांच किया

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। टायर टेक्नोलॉजी में अग्रणी कंपनी मिशलिन ने बुधवार को भारतीय बाजार में मिशलिन ‘पायलट स्पोर्ट4’ टायर्स को लांच करने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए मिशलिन ‘पायलट स्पोर्ट4’ टायर्स उच्च प्रदर्शन करने वाले, अधिक सुरक्षित और कई गुणों वाले मिशलिन टायर्स के आधुनिकतम टायर्स में एक है। इन्हें दुनिया में सबसे अधिक मांग में रहने वाले कार विनिमार्ताओं के सहयोग में बनाया गया है। फिलहाल टायर्स की यह नई सीरीज मिशलिन अधिकृत वितरण चैनलों के जरिए उपलब्ध है।

मिशलिन इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा, “मिशलिन ‘पायलट स्पोर्ट4’ को इस तरह से तैयार किया गया है कि प्रीमियम और स्पोर्ट्स कार चालकों को प्रदर्शन, सुरक्षा और टायर की लंबी आयु पर समझौता किए बगैर चलाने का मजा मिले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493