प्रो कबड्डी लीग : मुम्बा ने बंगाल को दी मात

कोलकाता, 6 सितंबर (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में घरेलू चरण में बंगाल वॉरियर्स को एक और हार का सामना करना पड़ा है।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में यू-मुम्बा ने बुधवार को बंगाल को 37-31 से मात दी।

मुम्बा के लिए कप्तान अनूप कुमार ने 13 अंक लिए जबकि बंगाल के लिए मनिंदर सिंह ने 12 अंक जुटाए।

बंगाल ने अच्छी शुरुआत करते हुए 3-1 की बढ़त ले ली थी, लेकिन मुम्बा ने श्रीकांत जाधव की सफल रेड और मनिंदर की रेड को असफल करते हुए स्कोर बराबर कर लिया।

अगले ही पर काशिलिंग अदाके ने मुम्बा को 4-3 से आगे कर दिया, लेकिन तुरंत विनोद कुमार ने सफल रेड मारते हुए स्कोर बराबर कर दिया। हालांकि यहां से बंगाल की टीम पिछड़त्ी चली गई और वह हाफ टाइम तक अंकों के अंतर को कम नहीं कर पाई।

मुम्बी की टीम हाफ टाइम में 15-12 की बढ़त के साथ गई।

दूसरे हाफ की शुरुआत बंगाल ने अच्छी की और लगातर दो अंक लेकर बराबरी करनी चाही, लेकिन 22वें मिनट में मनिंदर की रेड को असफल करते हुए मुम्बा ने दो अंक हासिल किए और स्कोर 17-14 कर लिया और श्रीकांत ने 23वें मिनट में सफल रेड डालते हुए तीन अंक लिए और मुम्बा को 20-14 की बढ़त दिला दी।

मुम्बा की टीम 31-19 से आगे थी। अंतिम मिनटों में बंगाल ने कोशिशें बहुत की, लेकिन वह सिर्फ हार के अंतर को कम कर सकी और घर में लगातार दूसरा मैच हार गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493