चेन्नई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता रवि तेजा के बेटे महाधन आगामी तेलुगू एक्शन थ्रिलर ‘राजा द ग्रेट’ से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। निर्माताओं ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
एक बयान के मुताबिक, यह पता चला है कि महाधन फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे लेकिन इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि महाधन अपने पिता के युवा स्वरूप में दिखेंगे।
निर्देशन अनिल रविपुदी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “‘राजा द ग्रेट’ में रवि तेजा के बेटे महाधन को पेश करते हुए खुशी है। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।”
फिल्म में रवि एक नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाते दिखाई देंगे।
यह दो वर्ष में उनकी पहली फिल्म होगी। इससे पहले वह ‘किक 2’ और ‘बंगाल टाइगर्स’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
‘राजा द ग्रेट’ में मेहरीन पीरजादा, प्रकाश राज और राधिका सरत कुमार जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath