छतरपुर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चयन से नाराज कार्यकर्ता

thM(खुसुर-फुसुर)- मप्र भाजपा युवा मोर्चा अभिलाष पांडे की नियुक्ति के बाद से ही युवा मोर्चा विवादों में है,अध्यक्ष स्वयं विवादित स्थिति में इस पद पर बैठे और अभी तक उस विवाद को नही सुलझाया अपितु उससे पीछा छुड़वाने के फेरे में है।ताजा मामला छतरपुर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर है।शराब व्यवसायी एवं अपराधी जिस पर शासकीय अधिकारी से मारपीट का केस दर्ज है की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में रोष है।इन महाशय पर जमीनों के कब्जे के आरोप भी स्थानीय लोगों ने लगाए हैं ।भाजपा के युवा मोर्चे का यह हाल करने पर भी वरिष्ठ नेताओं की चुप्पी संदेह पैदा करती है ।सत्ता में पैठ जमाने के बाद पार्टी का चाल,चरित्र,चेहरा बदनाम होता जा रहा और इसके रहनुमा नींद में गाफिल हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493