त्बिलिसी (जॉर्जिया), 7 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय ग्रैंडमास्टर पेंटाला हरिकृष्ण ने फिडे शतरंज विश्व कप के दूसरे राउंड के पहले गेम में हमवतन एस. पी. सेथुरमन के साथ ड्रॉ खेला है।
विश्व की 20वीं वरीयता प्राप्त हरिकृष्ण ने गुरुवार को सफेद मोहरों से खेलते हुए आक्रामक शुरुआत की, लेकिन उनके चेन्नई के विपक्षी ने रक्षात्मक खेल खेलते हुए मुकाबला ड्रॉ करा लिया।
सेथुरमन अपने विपक्षी के आक्रामक खेल को भलीभांती जानते थे इसी वजह से उन्होंने हरिकृष्ण को ज्यादा मौके नहीं दिए और अपने ऊपर दबाव बनाने से रोके रखा। 24 चालों के बाद दोनों खिलाड़ियों ने मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला किया।
हरिकृष्ण अब उलट मुकाबले में जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। अगर हरिकृष्ण दूसरे राउंड की बाधा पार कर लेते हैं तो तीसरे दौर में उनका मुकाबला नीदरलैंड्स के ग्रैंड मास्टर और विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अनीश गिरी या रूस के एलेक्जेंडर मोटयेलेव से होगा।
dharmpath.com dharmpath