विकिलीक्स ने सीआईए के खुफिया दस्तावेज लीक किए

वाशिंगटन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। विकिलीक्स ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के खुफिया मिसाइल नियंत्रण प्रणाली के कई दस्तावेज जारी किए हैं।

यह परियोजना सीआईए की सामान्य मालवेयर विकास परियोजना से अलग है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मार्च से लगभग हर सप्ताह विकिलीक्स सीएआई से संबद्ध खुफिया दस्तावेज जारी कर रहा है।

हालांकि, यह पहली बार है कि विकिलीक्स ने बगिंग के लिए या निगरानी रखने के लिए किसी मालवेयर को उजागर नहीं किया है।

विकिलीक्स के मुताबिक, “ताजा लीक में मिसाइल नियंत्रण प्रणाली के चार खुफिया दस्तावेज जारी किए गए हैं। इस परियोजना को ‘प्रोटेगो’ कहा जाता है। इसके अलावा माइक्रोचिप टेक्नोलॉजी इंक के हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर के 37 दस्तावेज भी जारी किए गए हैं।”

इन दस्तावेजों से पता चलता है कि माइक्रो कंट्रोलर आधारित प्रणाली का इस्तेमाल ऑन-बोर्ड मिसाइल लांच प्रणाली को कमांड करने में हो सकता है, जिसे हवा से हवा में और हवा से जमीन पर दागा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493