मणिरत्नम के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं : ऐश्वर्या राजेश

चेन्नई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म में काम करने को लेकर बेहद रोमांचित है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। अभिनेत्री की बॉलीवुड फिल्म ‘डैडी’ शुक्रवार (आज) को रिलीज हुई है।

ऐश्वर्या ने आईएएनएस को बताया, “मैं बहुत रोमांचित हूं। मेरी लंब अर्से से मणिरत्नम सर के साथ काम करने की इच्छा रही है। मैं फिल्म की मुख्य नायिकाओं में से एक हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि मेरी जोड़ी किसके साथ होगी।”

इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म में अभिनेत्री ज्योतिका भी मुख्य कलाकारों में से एक हैं।

हालांकि, निर्माताओं ने मुख्य नायक को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म में तेलुगू अभिनेता नानी भी होंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493