अमेरिका ओपन : वीनस को मात देकर फाइनल में स्टीफंस

न्यूयॉर्क, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका की गैर-वरीय खिलाड़ी स्लोआने स्टीफंस ने अपनी हमवतन और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स को मात देकर अमेरिका ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है।

महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में स्टीफंस ने वीनस को 6-1, 0-6, 7-5 से मात देकर बड़ा उलटफेर किया।

स्टीफंस पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं और अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खिताबी जीत से केवल एक कदम दूर हैं।

अमेरिका की स्टीफंस की खिताबी जीत के रास्ते में उनकी हमवतन खिलाड़ी मेडिसन कीज खड़ी हैं, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में कोको वांडेवेघ को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात दी।

रोमांचक बात यह है कि कीज भी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। दोनों खिलाड़ी अपना पहला खिताबी मुकाबला एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493