चेन्नई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अपनी तमिल फिल्म ‘मागालिर मत्तुम’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री ज्योतिका ने मणिरत्नम की द्विभाषी फिल्म साइन की है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
चेन्नई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अपनी तमिल फिल्म ‘मागालिर मत्तुम’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री ज्योतिका ने मणिरत्नम की द्विभाषी फिल्म साइन की है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
अपनी फिल्म ‘मागालिर मत्तुम’ के प्रचार के सिलसिले में मीडिया से बातचीत के दौरान ज्योतिका ने मणिरत्नम की फिल्म साइन करने की पुष्टि की।
ज्योतिका ने कहा, “‘नाचियार’ के बाद मेरी अगली फिल्म मणिरत्नम सर के साथ होगी। मैं फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकती।”
मणिरत्नम की फिल्म में विजय सेतुपति और फहाद फाजिल जैसे कलाकारों के होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।
बाला निर्देशित ‘नाचियार’ में ज्योतिका पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं।
dharmpath.com dharmpath