ब्रिटेन ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए बर्मिघम को चुना

लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की सरकार ने 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी बर्मिंघम को दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस आयोजन के लिए बर्मिघम ने लीवरपूल को मात दी।

आयोजकों ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए डर्बन के नाम वापस लेने के बाद नए शहर की तलाश शुरू कर दी थी। इसमें, लीवरपूल और बर्मिघम ने रुचि जाहिर की थी, जिसके बाद काफी सोच-विचार कर बर्मिघम के नाम पर मुहर लगाई गई।

ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिघम को अब आस्ट्रेलिया, कनाडा और मलेशिया से प्रतिस्पर्धा करनी है।

बर्मिघम के आयोजकों का कहना है कि अगर राष्ट्रमंडल खेलों-2022 के लिए उनकी दावेदारी को स्वीकार किया जाता है, तो इससे शहर में लाखों डॉलर का निवेश होगा और इससे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

बर्मिघम में राष्ट्रमंडल खेलों-2022 के आयोजन में 90 करोड़ डॉलर का खर्चा आएगा। इसके लिए 75 प्रतिशत राशि का भुगतान राष्ट्रीय सरकार द्वारा किया जाएगा और बाकी का खर्च बर्मिघम के सिटी हॉल द्वारा उठाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493