इंटेक्स ने जियो के साथ की साझेदारी, 25 जीबी अधिक डेटा देने का ऐलान

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। रिलायंस जियो के साथ साझेदारी करने के बाद शुक्रवार को घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने अपने स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को 25 जीबी अधिक डेटा देने की घोषणा की।

इस योजना के तहत, सभी इंटेक्स 4 जी स्मार्टफोन उपयोगकर्ता जियो कनेक्शन का उपयोग कर हर 4 जी रिचार्ज पर 5 जीबी अतिरिक्त डेटा प्राप्त करेंगे, जोकि सामान्य रूप से 309 रुपये या इससे अधिक के रिचार्ज पर मिलने वाले डेटा से ज्यादा है।

इंटेक्स टेक्नोलॉजीज, मोबाइल की निदेशक एवं बिजनेस हेड, निधी मार्कंडेय ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा एंड-टू-एंड आईपी नेटवर्क जियो और इंटेक्स के पैन-इंडिया मोबाइल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का एक साथ आना उपभोक्ताओं के लिए एक खुशी की बात है।

यह ऑफर अधिकतम पांच रिचार्ज तक के लिए सीमित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493