ग्लोबल टी-20 लीग में प्रीति जिंटा ने खरीदी टीम

मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने दक्षिण अफ्रीका की ग्लोबल टी-20 लीग में स्टेलेनबोश्च नाम की फ्रेंचाइजी खरीदी है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारुन लोगार्ट ने कहा, “मुझे प्रीति जिंटा का दक्षिण अफ्रीका और ग्लोबल टी-20 लीग में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। बॉलीवुड की स्टार का इस लीग में आना बताता है कि यह लीग विश्व स्तर पर कितनी प्रसिद्ध है।”

प्रीति 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिक बनी थी तब वह इकलौती ऐसी महिला थीं जिन्होंने आईपीएल में टीम खरीदी थी।

प्रीति ने कहा, “मैं हारुन लोगार्ट का शुक्रिया अदा करती हूं साथ ही क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का टी-20 लीग को लेकर जुनून, जज्बे की भी प्रशंसा करती हूं जिसने मुझे इस लीग में आने के लिए बाध्य किया।”

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि यह दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका है। यह लीग उन्हें मौका देगी अपनी प्रतिभा को दर्शाने का।”

फ्रेंचाइजी के मार्की खिलाड़ी और दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने कहा, “मैं प्रीति जिंटा का स्वागत करता हूं। मैंने अपनी टीम के खिलाड़ियों से सुना है कि वह बेहतरीन काम करती हैं। मैं उनके साथ काम करने को तैयार हूं।”

स्टेलेनबोश्च टीम अपना पहला मैच चार नवंबर को जोहानसबर्ग जाएंट्स के खिलाफ बोलैंड पार्क में खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493