शितोले बने फायरआई के भारत में कंट्री हेड

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका स्थित साइबर सुरक्षा फर्म फायरआई ने शुक्रवार को श्रीकांत शितोले को भारत में कंपनी के संचालन के लिए वरिष्ठ निदेशक और कंट्री हेड नियुक्त किया है।

सुरक्षा उद्योग के दिग्गज के साथ साथ सूचना प्रौद्योगिकी में 25 से अधिक वर्षों के अनुभव वाले शितोले ने भारत में सिस्को, नेल्को लिमिटेड (टाटा एंटरप्राइज), अवाया और सिफी और सिमेंटेक के उद्यम सुरक्षा व्यवसाय जैसी आईटी कंपनियों में वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका निभाई है।

शितोले ने एक बयान में कहा, “साइबर सुरक्षा हमारे फर्म के लिए, लोगों के लिए और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कभी ज्यादा जरूरी नहीं रही। फायरऑई में मेरी योजना कई और भारतीय संगठनों को साइबर खतरों से खुद के बचाव में मदद करने की है और इसके लिए किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने की है।”

फायरआई कई हाई प्रोफाइल भारतीय संगठनों को साइबर खतरों से बचाव करने में मदद करती है। कंपनी का बेंगलुरू में एक अनुंसधान और विकास संचालन केंद्र भी है।

एशिया प्रांत और जापान के अध्यक्ष एरिक होह ने कहा, “भारत का तेजी से विकास और प्रौद्योगिकी को अपनाए जाने से साइबर सुरक्षा की चुनौतियों के प्रति जागरूकता काफी बढ़ी है। इसने फायरआई के लिए कुछ महत्वपूर्ण अवसर पैदा किए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493