मेड्रिड, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल लीग एसोसिएशन के अध्यक्ष जेवियर टेबास ने स्पेनिश लीग (ला लीगा) के एक या दो मैचों के विदेशी धरती पर आयोजन से इंकार नहीं किया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक टेबास ने अगले सीजन में एक या दो मैच चीन या फिर अमेरिका में कराने का विचार कर सकता है और इस सम्बंध में सम्भावनाओं की जांच जारी है।
टेबास ने कहा कि विदेशी धरती पर ला लीगा मैच कराने को लेकर कई चुनौतियां हैं लेकिन यह एक अच्छी सम्भावना है और इसे अगले सीजन में हासिल किया जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath