फिल्म ‘डैडी’ में अरुण गवली के किरदार में दर्शकों को भाए अर्जुन

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘डैडी’ में मुंबई के गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली का किरदार निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल अपने लंबे बालों वाले तेज तर्रार लुक में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।

फिल्म में किरदार को पर्दे पर बखूबी जीवंत करने के लिए अभिनेता ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में वह लंबे बालों और गवली के लुक में ढले नजर आए।

यह फिल्म कल (शुक्रवार) रिलीज हो गई। फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को अर्जुन का यह अवतार खूब भा रहा है और उन्हें यह फिल्म अच्छी लग रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493