गोल्फ : ओमेगा मास्टर्स में हेंड का दबदबा

क्रैंस-मोंटाना (स्विट्जरलैंड), 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहले स्थान पर काबिज स्कॉट हेंड ने ओमेगा यूरोपियन मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए दूसरे दौर में सात अंडर 63 का स्कोर किया।

आस्ट्रेलिया के इस दिग्गज ने एक शॉट की बढ़त बनाए रखी है।

दूसरे दौर में सातवें होल में उन्होंने ईगल लगाया जो उनके शुक्रवार के खेल का आकर्षण रहा। इसके अलावा पांच अन्य बर्डी भी उन्होंने लगाईं।

हेंड ने दक्षिण अफ्रीका के डैरेन फिचार्डट पर एक शॉट की बढ़त ले ली है। उन्होंने दूसरे दिन 63 का स्कोर किया। दो दिन की समाप्ति के बाद उनका कुल स्कोर 13 अंडर 127 है।

थाईलैंड के थोंगचाई जैडी, पैराग्वे के फाब्रिजियो जानोटी, एशियन टूर के नए खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के टोड सिनोट संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। तीनों ने क्रमश: 66, 65 और 66 का स्कोर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493