टाटा मोटर्स ने टिगोर एक्सएम सेडान उतारा

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने शनिवार को अपने सेडान टिगोर का नया वेरिएंट टिगोर एक्सएम सेडान 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत, दिल्ली) में लांच किया।

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने शनिवार को अपने सेडान टिगोर का नया वेरिएंट टिगोर एक्सएम सेडान 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत, दिल्ली) में लांच किया।

टाटा मोटर्स के प्रमुख (मार्केटिंग, पीवीबीयू) विवेक श्रीवास्तव ने बताया, “हम लगातार हर खंड में अपने वाहन उतार रहे हैं और टिगोर एक्सएम इस उभरते खंड के लिए हमारा जवाब है।”

उन्होंने कहा, “हमारे परिवर्तनकारी रणनीति के तहत हम अपनी बाजार हिस्सेदारी सुधारने के लिए तेजी से अपने उत्पाद बाजार में उतार रहे हैं।”

कंपनी ने बताया कि नया वेरिएंट उसके सभी डीलरशिप पर 15 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493