कोलकाता, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलंबिया के महान फुटबाल खिलाड़ी कार्लोस वाल्डेरामा ने शनिवार को कहा कि फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी से भारत को फुटबाल के विकास में काफी मदद मिलेगी।
कोलकाता, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलंबिया के महान फुटबाल खिलाड़ी कार्लोस वाल्डेरामा ने शनिवार को कहा कि फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी से भारत को फुटबाल के विकास में काफी मदद मिलेगी।
अर्जेटीना के दिग्गज खिलाड़ी डिएगो मैराडोना के साथ ‘मैच फॉर यूनिटी’ के प्रचार के लिए आए कोलंबियाई खिलाड़ी ने कहा, “टूर्नामेंट की मेजबानी करने से भारतीय फुटबाल को मदद मिलेगी।”
‘मैच फॉर यूनिटी’ का आयोजन दो अक्टूबर को किया जाएगा जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली भी हिस्सा लेंगे।
कोलंबिया के पूर्व कप्तान वाल्डेरामा ने देश के लिए 1990, 1994 और 1998 में हुए फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया है।
अपने देश की अंडर-17 फुटबाल टीम के बारे में पूछे जाने पर इस दिग्गज ने कहा, “कोलंबिया की टीम काफी अच्छी है। वह भारत आएंगे और इस सुंदर देश को देखेंगे जहां फुटबाल के लिए काफी जुनून है।”
वाल्डेरामा ने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वह खेल का लुत्फ उठाएं।
उन्होंने कहा, “बच्चों को खेल का आनंद लेना चाहिए। उन पर कोई चीज थोपनी नहीं चाहिए। यह उनके साथ स्वाभाविक रूप से आता है।”
तीन बार दक्षिण अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुने जा चुके वाल्डेरामा ने शुक्रवार को शहर के दिग्गज फुटबाल क्लब मोहन बागान का दौरा किया और ईडन गरडस स्टेडियम में भी गए जहां उन्होंने गांगुली से मुलाकात की।
dharmpath.com dharmpath