‘बंटी..बबली’ से प्रभावित है ‘निमकी मुखिया’ की भूमिका का लुक

मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। टीवी धारावाहिक ‘निमकी मुखिया’ के साथ अभिनय की शुरुआत करने जा रही भूमिका गुरंग का कहना है कि छोटे-से-स्क्रीन शो के निर्माताओं ने बहुत ही अनूठे तरीके से प्रिंट का इस्तेमाल किया है, जो फिल्म ‘बंटी और बबली’ में अभिनेत्री रानी मुखर्जी के किरदार से मिलती-जुलती है।

अभिनेत्री आगामी शो ‘निमकी मुखिया’ में निमकी का किरदार निभा रही है। निमकी के उत्साहपूर्ण और चंचल प्रकृति को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने एक ऐसा किरदार गढ़ा है जो रंगों से भरा है, ठीक वैसे ही जैसे ‘बंटी और बबली’ में रानी मुखर्जी का था।

निमकी पूरे शो के दौरान रंग-बिरंगे शिम्मरी पटियाला सलवार कमीज में दिखाई देगी। यह लुक उसके व्यक्तित्व का एक विस्तार है, जैसे कि अधिकांश लड़कियों में होता है, जो बॉलीवुड के विस्मय और एक आदर्शवादी की तरह दिखाई देता है।

भूमिका ने एक बयान में कहा, “एक शख्सियत एक फैशन की समझ को दर्शाती है और निमकी का लुक और कपड़े दर्शकों को वही स्वाद देंगे। निर्माताओं ने बड़े ही अनूठे तरीके से प्रिंट का इस्तेमाल किया है। जो ‘बंटी और बबली’ में रानी के द्वारा पहने गए कपड़े की समानता को दिखाता है।”

भूमिका ने कहा, “हमने देखा था कि उनकी पोशाक का चलन फिल्म के रिलीज होने के बाद तेजी से बढ़ा था। निमकी वो व्यक्ति हो सकती है जो उस फैशन को वापस ला सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493