एर्दोगन, ट्रंप ने फोन पर चर्चा की

अंकारा, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड्र ट्रंप ने शनिवार को फोन पर बात कर क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने तुर्की के राष्ट्रपति प्रेस कार्यालय के हवाले से बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और मध्यपूर्व में स्थिरता लाने के लिए मिलकर काम करने के महत्व पर जोर दिया।

फोन वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने इस महीने के अंत में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र आमसभा की बैठक के दौरान मिलने पर सहमति जताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493