मेजर लेजर के संगीत के मुरीद हुए बादशाह

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक मेजर लेजर ‘ट्रियो’ के रिकॉर्ड निर्माताओं डिप्लो, जिलिनॉएर और वैल्शी फायर के साथ काम करने वाले रैपर बादशाह का कहना है उन्हें मेजर लेजर का संगीत बेहद पसंद है।

बादशाह ने मेजर लेजर के बारे में मुंबई से आईएएनएस को फोन पर बताया, “मुझे उनका संगीत पसंद है। वे दुनिया को एक नया साउंड देने के लिए जिम्मेदार हैं।”

बादशाह ने एक नए अभियान ‘टूबोर्ग ओपन’ (वैश्विक सहयोगात्मक मंच) के लिए मेजर लेजर के साथ सहयोग किया है।

गीत ‘प्रॉपर पटोला’ के रैपर इस सहयोग को अद्भुत मानते हैं।

उन्होंने कहा, “रचनात्मक कलाकारों के साथ काम करना अद्भुत है, जिनका एक अलग नजरिया है, लेकिन उनका मकसद एक ही है..लोगों का मनोरंजन करना और उन्हें झूमने पर मजबूर कर देना। “

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493