‘द टेस्ट केस’ से जुड़े अनूप सोनी

मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अनूप सोनी को नागेश कुकुनूर की वेब श्रृंखला ‘द टेस्ट केस’ में कर्नल की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।

मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अनूप सोनी को नागेश कुकुनूर की वेब श्रृंखला ‘द टेस्ट केस’ में कर्नल की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।

अनूप ने बताया कि उनका किरदार बहुत दिलचस्प और शानदार है।

शो में अनूप इम्तियाज हुसैन का किरदार निभाएंगे।

अनूप ने अपने बयान में कहा, “मेरे किरदार का प्रवेश एक खास मकसद से एक अहम मोड़ पर होता है। पहली नजर में आपको लगेगा कि वह बस एक जांच अधिकारी है, लेकिन उसके चरित्र में विविधता है।”

‘द टेस्ट केस’ का निर्माण एंडेमल शाइन इंडिया द्वारा एएलटीबालाजी एप के लिए किया गया है, जो भारतीय सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित है। शो में अभिनेत्री निम्रत कौर कैप्टन शिखा सिंह की भूमिका में हैं।

शो में राहुल देव, जूही चावला और अतुल कुलकर्णी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493