जे जे के साथ संबंध सुधारना चाहते हैं कान्ये वेस्ट

लॉस एंजेलिस, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट ने जे जे के साथ संबंध सुधारने की पहल की है।

वेबसाइट टीएमजेड डॉट कॉम के मुताबिक, दोनों के बीच संबंध बीते साल उस समय खराब हो गए, जब वेस्ट ने जे जे और उनकी पत्नी बियोंसे पर निशाना साधा था लेकिन अब वेस्ट एक बार फिर जे जे के संपर्क में है।

जे जे ने वेस्ट पर आरोप लगाते हुए कहा कि वेस्ट ने उनके परिवार पर निशाना साधकर सीमा लांघ दी है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों रैपर सुलह के पक्ष में हैं।

वेस्ट ने जून में जे जे की टाइडल स्ट्रीमिंग सेवा छोड़ दी थी और दोनों के बीच पैसे को लेकर कानूनी विवाद भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493