जर्मन बुंदेसलीगा में हॉफेनहैम ने बायर्न 2-0 से हराया

बर्लिन, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख को इस सत्र की पहली हार झेलनी पड़ी। उसे हॉफेनहैम ने 2-0 से हराया। बुंदेसलीगा के तीसरे दौर के एक अन्य मैच में मेन्ज ने बेयर लेवेरक्यूसेन को 3-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ न्यूज के अनुसार, मार्क उथ के बेहतरीन गोल की मदद से हॉफेनहैम ने गत विजेता बायर्न को शनिवार को 2-0 से मात दी।

हालांकि, उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए बायर्न ने मैच की शुरूआत से आक्रमक खेल दिखया लेकिन 27 वे मिनट में मार्क उथ के शानदार गोल ने मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

बायर्न ने मैच में वापसी करने की काशिश की लेकिन किंग्सले कोमन ने बॉक्स के बाहर से गोल करने का मौका गवां दिया जिसके बाद 51 वे मिनट उथ ने दूसरा गोल कर बायर्न की मैच में वापसी के सपने पर पानी फेर दिया। यह हॉफेनहैम की इस सत्र की दूसरी जीत है।

मेन्ज ने मूटो, डियालो और सेरडर के गोल की बदौलत लेवेरक्यूसेन के ऊपर 3-1 से जीत दर्ज की। मैच के पहले हाफ तक दोनों टीमें बराबर चल रही थी लेकिन दूसरे हाफ में आक्रमक खेल दिखाते हुए मेन्ज ने 3 गोल दागकर लेवेरक्यूसेन के मैच में वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए।

इस जीत के साथ मेन्ज ने इस सत्र में पहली बार पूरे तीन अंक प्राप्त किए तो वहीं बेयर को अभी भी इस सत्र में अपनी पहली जीत की तलाश है।

एक अन्य मैच में लीग में पहले पायदान पर मौजूद बोरुसिया डॉर्टमुंड अपने अंको को बढ़ाने में कामयाब नहीं हो पाई। डॉर्टमुंड का मैच फ्रीबर्ग के साथ गोल रहित ड्रॉ पर खत्म हुआ।

एंट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट ने बोरुसिया मोनसेंग्लाडबाच का हराकर इस सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की तो वहीं फिनबोगेसन के हैट्रिक की बदौलत एग्सबर्ग ने कोलोन को 3-0 से रौंदा।

वोल्फ्सबर्ग को भी हनोवर के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493