‘रूम 104’ का अनुभव शानदार रहा : करण सोनी

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता करण सोनी का कहना है कि अमेरिकी टेलीविजन शो ‘रूम 104’ में पूर्णा जग्गनाथन के साथ काम का अनुभव शानदार रहा।

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता करण सोनी का कहना है कि अमेरिकी टेलीविजन शो ‘रूम 104’ में पूर्णा जग्गनाथन के साथ काम का अनुभव शानदार रहा।

डुप्लास भाइयों – मार्क और जे डुप्लास द्वारा निर्मित ‘रूम 104’ का प्रसारण भारत में स्टार वल्र्ड प्रीमियर एचडी पर होता है। इसमें हर बार रूम नम्बर 104 में रहने वाले आगंतुकों के साथ घटने वाली विभिन्न घटनाओं की कहानियां दिखाई जाती हैं।

करण और पूर्णा ने ‘इंटरनेट’ नामक एपिसोड में साथ काम किया।

करण ने आईएएनएस से कहा, “यह शानदार अनुभव रहा। मैंने दूसरी बार डुप्लास भाइयों के साथ काम किया है। मैंने वर्ष 2011 में उनके साथ एक फिल्म की थी। उनके साथ काम करने का फिर मौका मिलना शानदार रहा।”

उन्होंने कहा, “यह बेहद अलग तरह की परियोजना थी। हमने दो दिन में शूटिंग पूरी कर ली, जिसमें मैने प्रमुख भूमिका निभाई है।”

पूर्णा के बारे में ‘डेडपूल’ के अभिनेता ने कहा, “मैं इससे पहले उनसे कभी नहीं मिला था। हम पहली बार शूटिंग की सुबह मिले। वह सेट पर हर समय दूसरे कमरे में रहीं। उन्होंने मुझे एक इयर पीस दिया था, जिसके माध्यम से मैं उन्हें दूसरे कमरे से सुन सकता था। उनके साथ काम करना बेहतरीन रहा”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493