जर्मन लीग में शाल्के ने स्टटगार्ट को मात दी

बर्लिन, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। शाल्के क्लब ने जर्मन लीग के तीसरे दौर में स्टटगार्ट को 3-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वेल्टिंस एरीना में खेले गए इस मैच में शाल्के के खिलाफ मिली हार इस सीजन में स्टटगार्ट की दूसरी हार है।

मैच की शुरुआत से ही शाल्के ने अपना दबदबा बना लिया था। नाबिल बेंटालेब ने चौथे मिनट में ही गोल कर शाल्के का खाता खोला।

इसके बाद, 40वें मिनट में चाडराक अकोलो ने स्टटगार्ट के लिए पहला गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया। हालांकि, इस मैच में स्टटगार्ट की ओर से किया गया यह अंतिम गोल था।

दूसरे हाफ में शाल्के ने स्टटगार्ट को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया और दो और गोल दागकर 3-1 से जीत हासिल की।

शाल्के के लिए दूसरे हाफ में दो गोल नाल्डो (47वें मिनट) और गुइडो बुर्गस्टालर (48वें मिनट) ने किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493