रफ्तार ने शॉन मिम्स, डीजे ब्लैकआउट से मिलाया हाथ

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय रैपर व संगीतकार रफ्तार अमेरिकी हिप-हॉप कलाकार शॉन मिम्स और अमेरिकी ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकॉर्ड प्रोड्यूसर-इंजीनियर व संगीतकार डीजे ब्लैकआउट के साथ हाथ मिलाया है।

मई में ‘बेबी मरवाके मानेगी’ गाना लेकर आने वाले रफ्तार के साथ कुछ दिनों पहले शॉन मिम्स ने काम करने की इच्छा जताई।

मिम्स ने ‘बेबी मरवाके मानेगी’ को अपनी आवाज में गाया और उन्हें ब्लैकआउट निर्मित नया संस्करण भेजा।

रफ्तार ने अपने बयान में कहा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि बात जब संगीत की आती है, तो हमारे देश में महान प्रतिभा और विरासत है। प्रेरणा के लिए भारतीयों द्वारा पश्चिम की ओर देखने के बजाय अब समय पश्चिम का भारत की ओर ध्यान केंद्रित करने का है। मैं मिम्स का आभारी हूं और मैं अपने अगले गाने पर उनके साथ काम करना पसंद करूंगा।”

भारतीय रैपर ने 2016 में हॉलीवुड फिल्म ‘पैसेंजर्स’ के लिए विशेष रैप तैयार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493