मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार आनंद एल राय सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म को 2018 के अंत तक रिलीज करने की उम्मीद कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म के नाम की जल्द ही घोषण करेंगे।
राय रविवार को यहां ‘लखनऊ सेंट्रल’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद थे, जहां उनसे शाहरुख के साथ उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा गया।
उन्होंने कहा, “मैं शाहरुख के साथ काम करके काफी सम्मानित महसूस करता हूं और हम फिल्म को लेकर आगे बढ़ने के लिए थोड़ा समय लेंगे। हमारा लक्ष्य दिसंबर 2018 का है। अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है, लेकिन हम जल्द ही फिल्म के शीर्षक की घोषणा करेंगे।”
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का शीर्षक ‘ड्वॉर्फ’ रखा गया है।
राय की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ नपुंसकता पर आधारित है।
dharmpath.com dharmpath