‘शेफ’ में अतिथि संगीतकार बने अमाल मलिक

मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। अमाल मलिक ने सैफ अली खान अभिनीत ‘शेफ’ के लिए अर्थपूर्ण और दिल छू लेने वाला गीत तैयाक किया है।

‘तेरे मेरे दरमियां’ नामक प्रेम गीत अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया है और यह रश्मि विजाग द्वारा लिखित है।

गीत के संगीत निर्माता अभिजीत वाघानी के साथ काम करने के अनुभव के बारे में अमाल ने कहा, “वह प्रतिभाशाली संगीत निर्माता हैं और संगीतकार के दृष्टिकोण को समझते हैं। मुझे यह बात पसंद है कि वह कुछ नए और अनसुने के लिए लड़ेंगे। इस गीत की कल्पना करने में 10-12 दिन लग गए।”

इस पर टिप्पणी करते हुए विराज ने कहा, “यह 11 महीनों के बाद मेरी पहली रिलीज है, क्योंकि मैं सिर्फ बेहतरीन गीत पर काम करना चाहता था। ‘तेरे मेरे..एक गीत है, जिसमें कई स्तर हैं। पिता-पुत्र का रिश्ता, पति-पत्नी का रिश्ते, एक व्यक्ति और उसका सपने, उसका करियर है। इस गीत को बड़ी आसानी से किया।”

अरमान ने गीत के बोल को अर्थपूर्ण और छू लेने वाला करार दिया। उन्होंने कहा, “इस गीत को मैंने जब सुना है, तब से यह मेरे दिल के करीब है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493