जेमा एटकिंसन, माक्र्वेज के बीच बढ़ रही नजदीकियां

लंदन, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। ऐसी खबरे हैं कि अभिनेत्री जेमा एटकिंसन और डांसर गोर्का माक्र्वेज डेटिंग कर रहे हैं।

वेबसाइट मिरर डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, जेमा ‘स्ट्रिक्टली कम डांसिंग’ में प्यार ढूंढने नहीं आई थीं लेकिन उन्हें वह मिल गया।

शो में रिहर्सल के दौरान एटकिंसन और माक्र्वेज एक-दूसरे से दूर नहीं रह पाए।

द सन समाचार पत्र के मुताबिक, माक्र्वेज पहले ही एटकिंसन को अपने जन्मदिन के लिए आमंत्रित कर चुका है।

एक सूत्र ने बताया कि दोनों के बीच यकीनन कुछ चल रहा है और हर कोई देख सकता है कि दोनों एक-दूसरे की ओर आकर्षित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493