मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। ‘वो रहने वाली महलों की’ और ‘संस्कार’ जैसे शो के लिए प्रसिद्ध अभिनेता हेमंत थेटे आने वाले टीवी शो ‘मेरे साईं’ से जुड़ चुके हैं।
हेमंत ने एक बयान में कहा, “मैं शो ‘मेरे साईं’ की शूटिंग के लिए बहुत ही उत्साहित और खुश हूं। मैं हर उस रोल के लिए तैयार हूं, जिन्हें एक सामाजिक संदेश देने के लिए लिखा गया है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह मुझे सौभाग्यशाली महसूस कराता है।”
हेमंत 25 सितंबर से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले इस शो में ‘अप्पा पाटिल’ का किरदार निभाएंगे।
dharmpath.com dharmpath