चेन्नई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार प्रभु सोलोमन ने थाईलैंड में अपनी अत्यधिक सफल तमिल रोमांटिक फिल्म ‘कुमकी’ के सीक्वल ‘कुमकी 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
चेन्नई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार प्रभु सोलोमन ने थाईलैंड में अपनी अत्यधिक सफल तमिल रोमांटिक फिल्म ‘कुमकी’ के सीक्वल ‘कुमकी 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
‘कुमकी’ 2012 में रिलीज हुई थी। यह एक महावत और उसके हाथी के संबंधों पर आधारित थी।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “प्रभु फिलहाल थाईलैंड में हाथियों के फार्म में एक बाल कलाकार के साथ फ्लैशबैक के कुछ दृश्य फिल्मा रहे हैं। फिल्म की टीम यहां एक सप्ताह से ज्यादा समय से शूटिंग कर रही है और शनिवार को वापस चेन्नई लौटेगी।”
यह सीक्वल बजट और स्तर के हिसाब से पहली फिल्म से काफी बड़ा हो सकता है।
‘कुमकी’ की रिलीज के बाद से प्रभु को कोई खास सफलता नहीं मिली है। उनकी ‘कायल’ और ‘थोडारी’ भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थीं। इसलिए इन्हें कुमकी 2 से बहुत अधिक उम्मीदें हैं।
dharmpath.com dharmpath