स्टेन ली की बायोपिक में काम करने के इच्छुक लियोनाडरे

लॉस एंजेलिस, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। मार्वेल कॉमिक्स के आइकन स्टेन ली का कहना है कि अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो उनकी जिंदगी से अभिभूत हैं और पर्दे पर उनका किरदार निभाना चाहते हैं।

वेबसाइट एसशोबिज डॉट कॉम के मुताबिक, ली ने पिछले सप्ताह हासकॉन कार्यक्रम में एक पैनल में कहा कि डिकैप्रियो मार्वेल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और मेरे जीवन पर बनी फिल्म में मेरी भूमिका निभाने के इच्छुक हैं।

ली और डिकैप्रियो पड़ोसी हैं और ली अमूमन डिकैप्रियो के घर आते-जाते रहते हैं।

ली ने कहा, “उनकी दीवारें बिग मार्वेल के पोस्टरों से पटी पड़ी हैं।”

उन्होंने बताया, “वह मेरे पड़ोसी भी हैं और हम कुछ महीनों पहले बात कर रहे थे कि उन्होंने कहा कि आपकी कहानी को पर्दे पर दिखाना दिलचस्प होगा। इस पर मैंने कहा कि मैं आपका ऑडिशन लूंगा।”

हालांकि, अभी स्टेन ली के जीवन पर बनने वाली बायोपिक के बारे में कोई ऐलान नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493