‘लखनऊ सेंट्रल’ के साथ बॉलीवुड में नई पारी की शुरुआत : गिप्पी

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। वर्ष 2015 में ‘सैकंड हैंड हजबैंड’ के साथ बॉलीवुड में शुरुआत कर चुके पंजाबी अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल का मानना है कि वह ‘लखनऊ सेंट्रल’ जैसी बड़ी फिल्म के साथ बॉलीवुड में नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

गिप्पी ‘लखनऊ सेंट्रल’ से बॉलीवुड में नईोपरी की शुरुआत जैसा मान रहे हैं।

उन्होंने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “मैंने वर्ष 2000 में संगीत उद्योग के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। लोगों को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन मेरी तीसरी अल्बम के साथ लोगों का लगा कि यह मेरी पहली अल्बम है, इसलिए यह सामान्य बात है।”

उन्होंने कहा, “अब मैंने ‘लखनऊ सेंट्रल’ में काम किया है। यह बड़े कलाकारों के साथ एक बड़ी फिल्म है, क्योंकि इसमें सबकुछ अच्छी तरह चल रहा है, जैसा फिल्म में होना चाहिए।”

गिप्पी का मानना है कि दर्शकों को लगेगा कि यह हिंदी फिल्म उद्योग में उनकी नई शुरुआत है।

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ‘लखनऊ सेंट्रल’ एक अच्छी फिल्म है और लोग इसे जरूर देखेंगे।”

‘लखनऊ सेंट्रल’ में डायना पेंटी, फरहान अख्तर, दीपक डोबरियाल और रवि किशन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

रंजीत तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493