ऑस्ट्रेलिया में कोआला को गोद में लिए दिखीं परिणीति

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘फ्रेंड ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ (एफओए) पैनल में पहली भारतीय महिला एम्बेसेडर के रूप में नियुक्त हुईं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा क्वींसलैंड में एक कोआला को गोद में लिए पुचकारती नजर आईं।

परिणीति ने सोमवार को कोआला के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ब्रिस्बेन में अपनी छुट्टियों की शुरुआत के लिए मुझे इसी नन्हें फरबॉल की जरूरत थी। क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया।”

परिणीति की आगामी फिल्म ‘गोलमान अगेन’ है। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, नील नितिन मुकेश और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

वह दिबाकर बनर्जी की आगामी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी दिखाई देंगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493