बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सीनियर चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सतीश

कोच्चि, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के सतीश आनंद ने मंगलवार को इंग्लैंड के पीटर इम्पटेज को हराते हुए यहां जारी मनोरमा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सीनियर चैम्पियनशिप के 65 साल से अधिक आयु वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

राजीव गांधी स्टेडियम में सतीश ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए इम्पटेज को 21-19, 21-14 से हराया। यह मैच 20 मिनट चला। इस तरह सतीश ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए अंतिम-16 दौर में जगह पक्की की।

अब सतीश का सामना मलेशिया के सिन ओंग ओंग से होगा।

हबर्ट मिरांडा ने भी जापान के निरियाकी इमाई पर जीत के साथ अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है। मिरांडा ने 20 मिनट तक चले मुकाबले में इमाई को 21-14, 21-12 से हराया।

45 साल से अधिक आयु वर्ग के एक अन्य मैच में जैसन जेवियर ने फ्रांस के सबास्टियन ग्राड को 21-4, 21-8 से हराते हुए अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है। अब वह फ्रांच के तमास गेबहार्ड से भिड़ेंगे।

भारत के विजय शर्मा ने भी रूस के दिमित्री माकारेनकोव को हराते हुए अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। विजय ने यह मैच 21-4, 21-8 से जीता।

अब उनका सामना जस्टिन एंड्रयूज से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493