कोलकाता, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने मंगलवार को कहा है कि वह अगले महीने से शुरू होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप में भारतीय टीम को खेलता देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

साहा का मानना है कि विश्व कप की मेजबानी से भारत में फुटबाल को बढ़ावा मिलेगा।
साहा ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, “यह अच्छी बात है कि अंडर-17 विश्व कप भारत में हो रहा है। हम इस विश्व कप का हिस्सा होंगे।”
उन्होंने कहा, “यह सिर्फ फुटबाल को नहीं बल्कि पूरे भारत में सभी खेलों के लिए फायदेमंद होगा। जब मैं यहां आ रहा था तब मैंने साल्ट लेक स्टेडियम देखा। इस टूर्नामेंट को लेकर एक उत्साह है।”
साहा ने कहा, “मैं टीवी पर मैच देखूंगा। मुझे उम्मीद है कि अंडर-17 टीम के खिलाड़ी भविष्य में सीनियर टीम के लिए खेलेंगे।”
कोलकाता विश्व कप के ग्रुप-एफ और ग्रुप-ई के मैचों के अलावा अंतिम-16, एक क्वार्टर फाइनल और तीसरे स्थान के लिए खेले जाने वाले मैच और फाइनल मैच की मेजबानी करेगा।
टूर्नामेंट छह अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath