लाइव गीग्स, रिकॉर्डिग का अपना आकर्षण है : सुनिधि

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका सुनिधी चौहान का कहना है कि वह लाइव रिकॉर्डिग के साथ-साथ रिकॉर्डिग स्टूडियों के अंदर भी काम का आनंद लेती हैं, क्योंकि दोनों का अपना आकर्षण है।

सुनिधि चौहान ने आईएएनएस से कहा, “लाइव गोग्स और रिकॉर्डिग का अपना अनूठा आकर्षण है। मैं मुक्त हूं। मेरा नियंत्रण है क्योंकि आप गायन या किसी भी शैली के साथ बोर्ड पर नहीं जा सकते हैं जिसके साथ आप प्रयोग कर रहे हैं।”

गायिका ने शानिवार को मुंबई के कुर्ला में कहा, “रिकॉर्डिग स्टूडियो चुनौतीपूर्ण हैं क्योंकि आप पूरी दुनिया की कल्पना करते हैं लेकिन असल में आप उस वातावरण में नहीं होते, जिसकी कल्पना करते हैं।”

उन्होंने कहा, “यदि उच्च गति ध्वनि है तो आप भीड़ और ऊर्जा की कल्पना करेंगे। रोमांटिक गीत के लिए आपको प्रेमी की कल्पना करनी है, दोनों की अपनी समस्याएं हैं लेकिन मैं दोनों आनंददायक है।”

सुनिधि ने बताया कि वह मुंबई में प्रस्तुति देने के लिए उत्सुक थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493