इदरिस एल्बा आदर्श जेम्स बॉण्ड होंगे : जॉर्ज क्लूनी

लॉस एंजेलिस, 13 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार जॉर्ज क्लूनी का कहना है कि अभिनेता इदरिस एल्बा लोकप्रिय ब्रिटिश जासूस की भूमिका निभाने के लिए आदर्श विकल्प हैं।

अभिनेता डेनियल क्रेग लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की आगामी 25वीं फिल्म में जेम्स बॉण्ड के रूप में नजर आएंगे।

क्लूनी ने ‘वैराइटी डॉट कॉम’ को बताया, “मुझे लगता है कि इदरिस एल्बा को अगला जेम्स बॉण्ड होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें इस भूमिका के लिए न चुनना पागलपन होगा। उनका व्यक्तित्व आकर्षक है। यह एक बेहतरीन कदम होगा। वह आदर्श जेम्स बॉण्ड होंगे।”

क्लूनी ने तीन माह पहले एलेक्जेंडर और एल्बा नाम के जुड़वा बच्चों का स्वागत किया।

यह पूछे जाने पर कि क्या पितृत्व ने उन्हें बदल दिया है? इस पर क्लूनी ने कहा, “सभी इस दौर से गुजरते हैं और सभी का अनुभव एक समान होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493