सियोल, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और पुरुष खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली सिधु ने बुधवार को महिला एकल वर्ग के पहले दौर में 17वीं विश्व वरीतयता प्राप्त चेउंग नगान यी को मात दी।
चौथी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु ने हांगकांग की चेउंग को सीधे गेमों में 21-13, 21-8 से मात दी। दूसरे दौर में सिंधु का मुकाबला थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल से होगा।
पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में कश्यप ने चीनी ताईपे के सु जेन हाओ को सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से हराया। उनका सामना अब अगले दौर में शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी सोन वान हो से होगा।
dharmpath.com dharmpath