प्रो-कबड्डी लीग : रद्द हुए मुंबई के मैच रांची, पुणे में खेले जाएंगे

मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। वीवो प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 के मुंबई में बारिश के कारण रद्द हुए मैच अब रांची और पुणे में खेले जाएंगे। लीग के आयोजकों ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि मुंबई में भारी बारिश के कारण 29 अगस्त को खेले जाने वाले दो मैच रद्द कर दिए गए थे। इस कारण से अब बेंगलुरु बुल्स और यू.पी योद्धा तथा यू-मुंबा और गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स के बीच मैच रांची और पुणे में खेले जाएंगे।

लीग में यू-मुंबा और गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स के बीच का 52वां मैच 20 सितम्बर को बुधवार को रांची के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में आठ बजे खेला जाएगा और इसके बाद तय समय के अनुसार, पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच मैच होगा।

रद्द हुआ दूसरा मैच बेंगलुरू बुल्स और यूपी योद्धा (51वां मैच) के बीच 17 अक्टूबर को पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स परिसर में आठ बजे ही खेला जाएगा, वहीं तय समय के अनुसार, पुनेरी पल्टन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493