चैम्पियंस लीग : मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बासेल को 3-0 से दी मात

मैनचेस्टर, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड ने चैम्पियंस लीग के ग्रुप-ए के पहले दौर में खेले गए मैच में जीत हासिल कर लीग के नए सीजन का विजयी आगाज किया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में युनाइटेड ने बासेल को 3-0 से मात दी।

जोस मोरिन्हो की टीम युनाइटेड शुरुआत से ही विपक्षी टीम से बेहतर नजर आ रही थी। यूनाइटेड ने पहले हाफ में गोल करने के कई मौके बनाए। मैच के 35 वे मिनट में चोटिल पॉल पोग्बा की जगह आए लंबे कद के खिलाड़ी मारूआन फलइनि ने सिर से गोल कर यूनाइटेड को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इससे पहले कोच मोरिन्हो ने डिफेंडर विक्टर लिंडेलॉफ को मौका दिया। चोट के कारण बाहर रहे एश्ले यंग ने भी इस मैच में वापसी की।

दूसरा हाफ शुरू होने के छह मिनट बाद फॉर्म में चल रहे स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू ने डेलि बिंल्ड के क्रॉस पर सिर से गोल कर यूनाइटेड की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके बाद यूनाइटेड के युवा खिलाड़ी मार्कस रशफोर्ड ने 85वें मिनट में तीसरा गोल कर टीम को बासेल पर 3-0 से जीत दिलाई।

ग्रुप ए के अन्य मैच में पुर्तगाल में सीएसकेए मॉस्को ने बेनिफा को 2-1 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493