मुक्केबाजी : शशि, निहारिका की विजयी शुरुआत

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय महिला मुक्केबाज शशि चोपड़ा और जी. निहारिका ने अहमद कोमेर्ट अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का विजयी आगाज किया है।

दोनों खिलाड़ियों ने मंगलवार देर रात को खेले गए पहले दौर के मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

शशि ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में यूक्रेन की ओल्गा वोज्यिाक को मात दी तो वहीं निहारिका ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में रूस की लॉरा मामेड्कुलेवा को हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

इस चैम्पियनशिप में हालांकि दीपा कुमारी को निराशा हाथ लगी। वह 51 किलोग्राम भारवर्ग में झांसाया अबोराइमोवा से हार गईं।

बुधवार देर रात होने वाले मुकाबलों में सोनिया, ज्योति 48 किलोग्राम भारवर्ग में भारतीय चुनौती पेश करेंगी। 60 किलोग्राम भारवर्ग में परवीन और अंजूशिता बोरो उतरेंगी। 64 किलोग्राम भारवर्ग में ललिता भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह टूर्नामेंट भारतीय मुक्केबाजों के लिए इसी साल नबंवर में होने वाली एआईबीए विश्व यूथ मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की तैयारी करने का अच्छा मौका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493